कानपुर. कानपुर के बिकरु गांव में 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाला 5 लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। विकास महाकालेश्वर का भक्त है। घर पर भी रोज 2 घंटे पूजा करता था। इसके साथ सावन के महीने में वह सोमवार को आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए जाता था। विकास ने महंत शोभन सरकार के कहने पर 2003 में हाथ के अंदर ऑपरेशन करवाकर जीवनरक्षक दुर्गा कवच को डलवा लिया था।
इधर, विकास की गिरफ्तारी के बाद उनकी मां सरला देवी के भी सुर बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि बेटे को महाकाल ने बचाया है। सुबह बच्चे टीवी देख रहे थे, तभी हमें गिरफ्तारी की खबर मिली। मध्य प्रदेश में विकास की ससुराल है। वह हर साल महाकाल के दरबार में जाता था, जहां वह बाबा का शृंगार करता था। महाकाल ने ही उसे बचाया है। सरकार जो उचित समझे, करे। मेरे कहने से कुछ नहीं होगा। वे भाजपा में तो हैं नहीं, सपा में हैं। इससे पहले कानपुर शूटआउट के बाद विकास की मां ने कहा था कि उनके बेटे ने जो किया है, उसके लिए उसका एनकाउंटर ही होना चाहिए।
Read Full Story Here: Source link
